KhabarFast

HARYANA NEWS: हरियाणा के युवा अब नौकरी नहीं, रोजगार देंगे, जानिए कैसे

Parth Jha | 11 Feb, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी के शिशु भारती स्कूल में आयोजित 41वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भिवानी की चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी की वीसी दीप्ति धर्मानी ने कहा की बच्चे बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी इस क्षेत्र में बहुत ही अच्छे तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में छात्र नौकरी मांगने वाले नहीं देने वाले बनेगा इसके लिए यूनिवर्सिटी इस तरीके के कोर्स ले कर आई है। उन्होंने बताया कि आज भी बहुत से छात्र ऐसे कार्य कर भी रहे है।

धर्मानी ने उद्धरण देते हुए बताया की उनकी यूनिवर्सिटी की छात्रायें पंचकुला के फैशन डिज़ाइन से मुक़ाबले कर रही है। दीप्ति धर्मानी ने कहा की पिछले वर्ष भी नए नए कोर्स शुरू किए गए था। उन्होंने कहा कि अब एक नया प्रयोग भी किया जा रहा है। समाज के लोगों को जोड़ने व उनसे राय शुमारी की जा रही है इसके लिए लोगों की राय लेकर नए कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समाज के हर उस व्यक्ति को बुलाया जाएगा जो यूनिवर्सिटी के बढ़ते हुए कदमों को और अधिक उचाई पर लेकर जाएगा।

एक अच्छी शिक्षा बच्चों को दी जा रही है

वहीं स्कूल के निदेशक करन मिर्ग ने बताया कि उनका स्कूल पिछले 41वर्षों से समाज में अपना एक सहयोग दे रहा है। उन्होंने बताया कि समाज में बच्चे आगे बढ़े इसके लिए एक अच्छा माहौल और एक अच्छी शिक्षा बच्चों को दी जा रही है।